इटाढ़ी: प्रेमी से शादी के लिए युवती 150 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Itarhi, Buxar | May 14, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदनडेहरा व लोधास गांव के बाधार को 1 युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। गांव के बीच स्थित 33 हजार केवीए बिजली लाइन के लगभग 150 फीट ऊंचे टावर पर युवती चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि युवती प्रेमी से शादी के लिए जिद पर अड़े थी।