🚨 सीधी जिले के मोहनी बाजार में खुली नाली बनी हादसे का कारण, गऊ माता गिरीं नाली में
नाली पर ढक्कन नहीं, पानी निकासी की व्यवस्था भी नदारद; नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, स्थायी समाधान की मांग।
सीधी। जिले के मोहनी बाजार में खुली नाली अब लोगों और बेजुबान पशुओं के लिए खतरा बनती जा रही है। बाजार क्षेत्र में नाली को ऊपर से ढकने की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं पानी की समुचित निकासी नहीं होने से गंदगी और जलभराव की समस्या भी बनी रहती है।
इसी लापरवाही के बीच आज एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां खुली नाली में एक गऊ माता गिर गईं। घटना ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और नगर प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब बाजार में बेजुबान पशु सुरक्षित नहीं हैं, तो राहगीरों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। आखिर जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब कदम उठाएगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?
नगर प्रशासन से जनहित में मांग
मोहनी बाजार की खुली नाली को तत्काल ढकवाया जाए। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।
🙏 गऊ माता की सुरक्षा के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।
तलाश न्यूज सीधी
#SidhiNews #MohaniBazar #गऊमाता #जनसमस्या #नगरप्रशासन #SidhiMadhyaPradesh #जनहितकीआवाज