रामगंजमण्डी: सुकेत में जिला कलेक्टर ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रामगंजमंडी के सुकेत नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने सुकेत के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।