बिहपुर: भाजपा नेता ने भीड़ को लेकर एनडीआरएफ तैनाती और ट्रेन सेवा बहाल करने की अपील की
भागलपुर में गंगा नदी के घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए भाजपा नेता मुकेश राणा ने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने जिला पदाधिकारी को दिए आवेदन में गंगा नदी के दोनों छोर सहित कहलगांव के तीनटंगा घाट पर नौका परिचालन के दौरान अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ टीम तैनात करने की जरूरत बताई है।