रामगढ़: रामगढ क्षेत्र में मामा की 13 साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस जांच में जुटी
Ramgarh, Alwar | Sep 27, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय युवक पर अपने मामा की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। शनिवार दोपहर आरोपी नाबालिग को बाइक पर गैस सिलेंडर पकड़कर बैठने के बहाने अपने साथ ले गया।