भारत सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जिले में 18 से 25 मई तक संचालित “जन सुनवाई अभियान” एवं “जन भागीदारी अभियान” का सफलतापूर्वक समापन हुआ।जिले में कुल 855 शिविर लगाए गए, जिनमें लगभग 2 लाख 23 हजार 979 लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का माध्यम बना।