नजीबाबाद: नजीबाबाद में दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति का 27वां अलंकरण समारोह संपन्न, 300 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 6-9-2026, रविवार को 27वां दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति जनपद बिजनौर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह प्रजापति ने की, जबकि संचालन गुलशन कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। 6 सितंबर को 3:00 कार्यक्रम संपन्न हुआ।