तुलसीपुर: महाराणा प्रताप शिक्षण सेवा परिषद गोरखपुर द्वारा संचालित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में संस्थापक सप्ताह का शुभारम्भ हुआ
महाराणा प्रताप शिक्षण सेवा परिषद गोरखपुर द्वारा संचालित तुलसीपुर के मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में संस्थापक सप्ताह समारोह कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह 11:00 बजे किया गया। मुख्य अतिथि देवी पाटन शक्तिपीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने स्वच्छता व नशा मुक्ति रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया, एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम चलेगा।