तुलसीपुर: जनपद में शान्ति सुरक्षा और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व SSB के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर किया पैदल गस्त
जनपद में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखनें हेतु पुलिस व SSB के जवानों द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे पैदल गस्त किया गया । इस दौरान पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गाँवों तथा बार्डर एरिया, जंगल की पगडंडियों पर निरन्तर पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी ।