घुघरी: मंडला में पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर वीर जवानों को नमन, शहीद परिवारों का सम्मान
मंडला में पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर वीर जवानों को नमन, शहीद परिवारों का किया सम्मान मंडला। जिला मुख्यालय मंडला में पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।