पटना ग्रामीण: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अलीनगर से लोक गायिका मैथिली ठाकुर होंगी चुनावी मैदान में
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार शाम करीब 5:05 बजे भाजपा के द्वारा जारी किए गए इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवार शामिल हैं। इस लिस्ट में लोक गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है। मैथिली ठाकुर को भाजपा ने अलीनगर से चुनावी मैदान में उतारा है।