चूरू: चांदनी चौक स्थित धानुका धर्मशाला में आयोजित भागवत कथा में साध्वी करुणागिरी ने सुदामा प्रसंग सुनाया
Churu, Churu | Nov 10, 2024 श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर रविवार शाम पांच बजे कथा वाचक करुणा गिरी ने बताया कि सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश हुई और समाज को समानता का संदेश मिला। साथ ही भक्तो को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसका आयोजन करवाने वाले भी पुण्य के भागी होते है।