चूरू: गांव ढिगारला में 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Nov 10, 2024 चूरू जिले के गांव ढिगारला की 38 वर्षीय महिला की रविवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में सन्दिग्ध मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर राजगढ पुलिस चूरू अस्पताल पहुंची और महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजगढ थाना के एएसआई रामनारायण ने शाम करीब 4 बजे बताया कि ढ़िगारला निवासी रतनलाल ने रिपोर्ट दी।