सागर नगर: कटरा बाजार में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बाजार इलाके में दशहरा चल समारोह के दौरान गुरुवार देर रात करीब 12 बजे दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।