ढीमरखेड़ा: गंदगी से डूबी दशरमन पंचायत: श्रद्धालु परेशान, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दशरमन इन दिनों बदहाली और अव्यवस्थाओं का प्रतीक बन चुकी है। गांव की नालियां जाम हैं, सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है और हालात इतने खराब हैं कि धार्मिक स्थल “माता की मढ़िया” तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है