रूपवास: विधिक सेवा समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एडीजे अनीता चौधरी ने बताया योग का महत्व
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के तहत रूपवास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व एडीजे अनीता चौधरी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। अधिवक्ता सुम्मेर सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग की जानकारी दी गई।