पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, नियोजित शिक्षकों की होगी ऑफलाइन परीक्षा
शुक्रवार को राजवंशी नगर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नियोजित शिक्षकों को लेकर जानकारी दी है। विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि शिक्षकों की मांग थी कि उनकी जो परीक्षा है वह ऑफलाइन ली जाए। जिस पर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के लिए दो अतिरिक्त ऑफ़लाइन परीक्षा ली जायेगी।