बाह: बाह में शिक्षक-कवि शिवचरन शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बाह क्षेत्र में शिक्षक और कवि शिवचरन शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवी संगठनों और स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बटेश्वर, पिनाहट और जैतपुर में शोकसभाएं, और सेवा कार्यों का आयोजन हुआ। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने साधुओं को भोजन और गर्म कपड़े वितरित किए, जबकि उमंग सेवा समिति ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की।