कोईलवर: चाँदी थाना की बड़ी कार्रवाई: खनगाव गांव के समीप से 250 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
चाँदी थाना पुलिस ने खनगांव गांव के समीप सोन नदी किनारे से करीब 250 लीटर देशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान आठ बोरे में शराब मिली, जबकि दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।