परिवहन विभाग की जांच में सामने आया कि कई वाहनों और टैंकरों की बॉडी पूरी तरह तैयार न होने के बावजूद उनका रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया था। गड़बड़ी मिलने के बाद विभाग ने 6 वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिए। वाहन मालिकों को नोटिस देकर उनका पक्ष सुना लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।