कुलपहाड़: महोबकंठ थाना क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए गए
संदीप राजपूत निवासी उमरई का आरोप है कि उसने अपनी सोने की छीने और मारपीट होने की शिकायत थाना महोबकंठ में की थी। शिकायत के बाद संबंधित दारोगा उसे आरोपियों के घर लेकर पहुंचे, जहां युवक के अनुसार दारोगा ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। युवक का यह भी आरोप है कि उसे थाने लाकर रात भर बैठाए रखा गया तथा उसके परिजनों से पैसों की मांग की गई।