ठेठईटांगर: ठेठईटांगर के कसडेगा में दुर्घटना कर फरार होने के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा में हुए हिट एंड रन मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर ट्रक चालक गंगा सागर यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने मंगलवार को 11 बजे बताया कि सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक बरामद किया गया। हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।