बिंदकी: जाफराबाद में अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात सहित 11 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति की चोरी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के जाफराबाद के गोरे कुशवाहा व उसके भाई छोटे कुशवाहा व जय कुशवाहा रहते हैं। शुक्रवार की शाम को सभी एक शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे और डेढ़ लाख रुपए नगद व सोने चांदी के जेवरात सहित 11 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ले गए। शनिवार को दिन में 11 बजे चोरी की जानकारी हुई।