धमदाहा: सरसी पुलिस ने गुप्त सूचना पर स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
सरसी थाना क्षेत्र में 98.99 ग्राम स्मैक व 88 हजार नगद के साथ दो तस्कर चढ़ गए पुलिस के हत्थे। एसडीपीओ हुलास कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली एक सफेद बोलेरो पर सवार दो व्यक्ति पूणियां से स्मैक लेकर जा रहे हैं जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।