तिजारा: टपूकड़ा की कजारिया सेरेमिक में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि को लेकर किया धरना प्रदर्शन, डीएसपी के हस्तक्षेप से धरना समाप्त
Tijara, Alwar | May 1, 2026 टपूकड़ा में संचालित कजारिया सेरेमिक कंपनी में वेतन वृद्धि और अनेक मांगों को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे श्रमिकों ने कंपनी गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने श्रमिको और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता कराई। कंपनी ने वेतन वृद्धि को छोड़कर सभी मांगे मान ली हैं और दोपहर बाद धरना समाप्त कर दिया गया।