सूरजगढ़: बाइक चोरी मामले में किशोर को कजरा थाना की पुलिस ने किया निरुद्ध, चोरी गई बाइक बरामद
कजरा पुलिस ने बाइक चोरी मामले में स्थानीय बाजार से एक किशोर को निरुद्ध कर मंगलवार अपराह्न 3 बजे उसे कजरा थाना से पेशी के लिए कोर्ट भेजा है. किशोर की निशानदेही पर श्री किशुन कोरासी से दक्षिण पहाड़ के समीप झाड़ी से चोरी गई बाइक बरामद हुआ. 25 एवं 26 जून 2026 के बीच रात नरोत्तमपुर गांव से बाइक चोरी हुई थी. किशोर मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है.