पटियाली: गंजडुंडवारा में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, एक किन्नर को जबरन गाड़ी में ले जाने का आरोप
(कासगंज): जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट और एक किन्नर के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में एक गुट की गुरु ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।