ढोल नगाड़ों और रणसिंघा से गूंजा उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट
यमुनोत्री विधानसभा की उपेक्षा के विरोध में विधायक का अनोखा प्रदर्शन....
उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा की कथित उपेक्षा के विरोध में विधायक संजय डोभाल ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने जिला योजना में क्षेत्र को प्राथमिकता देने, लंबित विकास कार्यों को स्वीकृति देने और अनियमितताओं की जांच की मांग की। विधायक ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
#uttarakhand