कन्नौज: तिर्वा तहसील क्षेत्र में एक जमीन का 2 बार बैनामा करने का मामला, पहले खरीददार ने एसपी दफ्तर में दी शिकायत
कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील क्षेत्र स्थित एक जमीन को दो बार बेचने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे प्रथम खरीददार पक्ष की ओर से विक्रेता पक्ष पर कार्यवाही की मांग की गई है। आरोप लगाया गया कि जमीन के दो बैनामा किए गए दूसरे खरीददार के द्वारा अब जमीन पर अपना हक जताया जा रहा है साथ ही धमकी मिली है।