कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी को हिरासत में लिया गया
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम घर से भैंस चराने को निकली थी मंगलवार शाम को यह घटना हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी गई है।