कन्नौज: शहर के शेखाना मोहल्ला स्थित मस्जिद में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हुई चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र शेखाना मोहल्ले में स्थित मस्जिद को चोरों ने निशाना बनाया है। रात के अंधेरे में अज्ञात चोर मस्जिद में रखे बिजली से चलने वाले पंखे और मशीन को चुरा ले गए। मस्जिद कमेटी के द्वारा अज्ञात चोरों पर कार्यवाही करने की मांग कर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।