घोड़ाडोंगरी: कालीमाई में पुरानी रंजिश के चलते 10-12 लोगों ने एक युवक पर हमला किया, पाथाखेड़ा पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल
कालीमाई में रविवार रात करीब 8 बजे एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर 10 से 12 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक का पाथाखेड़ा पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालीमाई में पुरानी रंजिश को लेकर महेंद्र उपराले के साथ 10 से 12 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक का पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की।