घोड़ाडोंगरी: खैरवानी गांव के पास कार की टक्कर में 7 साल की बालिका की मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के खैरवानी गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे कार ने 7 साल की बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि खैरवानी गांव के पास कार ने 7 साल की बालिका दिशा सुखलाल बैठे को टक्कर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों से घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे।