घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए नापजोख, दो साल पहले हुआ था भूमिपूजन
घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ब्रिज कॉरपोरेशन एवं ठेकेदार ने शनिवार शाम करीब 5 बजे नपाई की। घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का करीब 2 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमिपूजन किया था लेकिन भूमिपूजन के बाद से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।