गावां: विषैला सांप के काटने से महिला गंभीर, रेफर
Gawan, Giridih | Jul 4, 2026 गावां थाना क्षेत्र के कहुआई में एक 25 वर्षीय महिला शिवानी देवी पति बीरबल शाही को करैत सांप के काटने से गंभीर हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने महिला को लेकर गावां सीएचसी पहुंचें, जहां पर डॉक्टर काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।