भगवानपुर: मोख्तियारपुर में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, कुर्की-जब्ती की तैयारी
तेघड़ा थाना कांड संख्या 174/15 के मारपीट मामले में फरार नामजद अभियुक्त गोलू कुमार के घर रविवार की शाम करीब चार बजे पुलिस ने इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की। एसआई अभिषेक रंजन कुमार ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर स्थित अभियुक्त के घर पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया।