नबीनगर: पान्डेयपुरा गांव के समीप पुलिस ने शराब तस्करी पर की कार्रवाई, 60 लीटर शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
नवीनगर थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पान्डेयपुरा गांव के समीप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारा गांव निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पान्डेयपुरा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।