हैदरनगर: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोल्हना को मिला नया शिक्षक, पढ़ाई को मिलेगी नई रफ्तार
हैदरनगर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोल्हना में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में प्रशासनिक पहल की गयी है। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा एवं शिक्षा विभाग के स्तर से की गई कार्रवाई में विद्यालय में शुक्रवार को नए शिक्षक ने योगदान