जांजगीर कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु सिंगल विंडो केंद्र (Sewa Setu Single Window Service Centre) के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर मिल रहीं 900+ शासकीय सेवाएं एवं सुविधाएं।
‘एक खिड़की–अनेक सेवाएं’ की अवधारणा को साकार करते हुए विभिन्न विभागों की 900 से अधिक ऑनलाइन शासकीय सेवाएं एक ही केंद्र से उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र में सेवा सेतु पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं (जाति,आय,निवास,विवाह प्रमाण पत्र,नाम परिवर्तन हेतु गज़ट नोटिफिकेशन,नकल सेवा,पैन कार्ड,पासपोर्ट,राशन कार्ड,पेंशन,ट्रान्सफर सर्टिफिकेट,EWS सर्टिफिकेट इत्यादि) के साथ-साथ आधार से संबंधित सेवाएं आधार नामांकन,आधार जन्म दिनांक,पता,नाम अपडेट,आधार बायोमैट्रिक अपडेट एवं बैंकिंग और CSC की सेवाएं भी प्रदान किया जा रहा है। इससे नागरिकों को एक ही छत में शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से मिल रहा है।
#SushasanSarkar #SevaSetu #DigitalGovernance #GoodGovernance #Chhattisgarh #CitizenFirst
#CMOChhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai