कुरई: सर्राहीर्री डंपर हादसे को एक महीना बीता, आरोपी अब भी फरार; कुरई पुलिस पर उठे सवाल
Kurai, Seoni | Jul 12, 2026 कुरई थाना क्षेत्र के सर्राहीर्री डंपर हादसे को एक महीना पूरा होने वाला है, लेकिन मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 12 जून को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर मालिक और चालक अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस चौकी में खड़ा है।