सुजानगढ़: सुजानगढ़ के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने से 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया इलाज
चूरू जिले के सुरवास गांव के सरकारी स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को राजकीय बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है।