सलूणी में BK Medicity Hospital का भव्य शुभारंभ, अब घर के नजदीक मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
📍 सलूणी, चंबा।
सलूणी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। मुख्य बाजार सलूणी में आज BK Medicity Hospital का विधिवत शुभारंभ किया गया। अस्पताल के शुरू होने से अब सलूणी सहित आसपास की ग्रामीण पंचायतों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस शुभ अवसर पर श्री पवन ठाकुर, वाइस चेयरमैन श्री मदन ठाकुर, समाजसेवी अंजू धीमान, खरल पंचायत प्रधान देस राज वर्मा, उपप्रधान विनीत शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अस्पताल में OPD, IPD, फार्मेसी, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी और लैब जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी कई आवश्यक सेवाओं के लिए बार-बार चंबा, पठानकोट या अन्य दूरदराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना सलूणी क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है। इससे लोगों का समय और यात्रा खर्च बचने के साथ-साथ जरूरत के समय उपचार की सुविधा भी नजदीक मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि BK Medicity Hospital भविष्य में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
पहाड़ी न्यूज़ की ओर से BK Medicity Hospital के समस्त प्रबंधन एवं टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
✍️ Suneel Pahadi
📰 Pahadi News – सुनील पहाड़ी
#BKMedicityHospital #Salooni #PahadiNews #SuneelPahadi #ChambaNews #सलूणी #चंबा #HimachalNews #HealthCare #स्वास्थ्य_सेवा #HospitalInauguration #विकसित_सलूणी #DigitalHimachal
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026