सीएम भजनलाल शर्मा आज 5 जून शुक्रवार से दो दिवसीय भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम आज शाम को 4:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5:15 बजे भीलवाड़ा जिले के लाम्बा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। सायं 5:25 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाम्बा पहुंचेंगे।
CM 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाम्बा, तहसील गुलाबपुरा (विधानसभा क्षेत्र आसीन्द) में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम रात का भोजन गांव के विनोद रैगर के घर करेंगे, जो एससी वर्ग से आते हैं। विनोद सामान्य ग्रामीण हैं। वहीं, रात्रि विश्राम के लिए जैन समाज के कन्हैयालाल पीपाड़ा एक स्थानीय कार्यकर्ता का नया मकान तय किया गया है।