श्रीनगर: मवेशी लदा मालवाहक वाहन किया गया जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को चार बजे दिवा गश्ती के दौरान मवेशी लदे एक मालवाहक वाहन को जब्त किया है। वाहन में करीब दो दर्जन भैंसों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही मालवाहक वाहन और उसमें लदे सभी मवेशियों को जब्त कर लिया गया। श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम दिवा गश्ती पर थी।