जहानाबाद: पत्नी के लिए मां से विवाद, युवक ने खाया कीटनाशक
जहानाबाद के लरसा निवासी एक युवक ने पत्नी को लेकर मां से हुए विवाद के बाद आक्रोश में आकर बाजार से कीटनाशक दवा खरीदकर खा ली। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति पर नजर शनिवार सुबह करीब 10 बजे भी रखी जा रही है।