काको: नगमा गांव में खलिहान में लगी आग, 15 हजार नेवारी जलकर राख
काको थाना क्षेत्र अंतर्गत नगमा गांव में नेवारी के पुंज में भीषण आग लग गई जिससे नगमा गांव के निवासी गणेशी चौधरी के खलिहान में रखे करीब 15 हजार नेवारी का पुंज जलकर राख हो गया। इस संबंध में रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग जब अपने खेत पर जाने लगे तो पाया कि पुंज में आग लगी हुई है और वह लगभग पूरी तरह जल चुकी है।