काको: सरस्वती मोड़ पर टक्कर के बाद बोलोरो चालक फरार, घायल की पत्नी और भागने वाले व्यक्ति के बीच हुई नोंकझोंक
काको के सरस्वती मोड़ के पास बाइक सवार को एक बोलोरो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि किसी तरह आरोपी बोलोरो चालक घायल के परिजनों के हाथों पकड़ा गया पर एक व्यक्ति द्वारा आरोपी बोलोरो चालक को किसी तरह भगा दिया गया जिसके बाद घायल के पत्नी ने उक्त व्यक्ति को घर दबोचा और दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।