काको: होली पर्व को लेकर पाली सहित विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित, निर्देश जारी
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने हेतु दिनांक 08.03.2025 को जहानाबाद जिले के पाली सहित विभिन्न थाना परिसरों में गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा होली पर्व के दौरान सौहार्द और समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।