घाघरा: तेलंगाना टनल हादसे के बाद खम्भिया कुंबाटोली के डेढ़ दर्जन से ज़्यादा मजदूर घर लौटे, आपबीती सुनाई, अनुज का रेस्क्यू जारी
Ghaghra, Gumla | Mar 2, 2025 घागरा प्रखंड के खम्भिया कुंबाटोली गांव से तेलंगाना टनल प्रोजेक्ट में काम करने गए डेढ़ दर्जन से ऊपर मजदूर रविवार को अपने घर लौट गए। तेलंगाना से लौटे कुंबाटोली और खम्भिया गांव के मजदूरों ने बताया कि विगत 22 फरवरी को दिन के 8:30 बजे टनल प्रोजेक्ट में हादसा हुई। जिसमें गांव के अनुज साहू सहित अन्य आठ मजदूर उस टनल में फंसे हुए हैं। जिसका रेस्क्यू जारी है।