घाघरा: कुगाँव गांव के स्कूल मैदान में सरना प्रार्थना सभा समारोह का हुआ समापन, सैकड़ों लोग शामिल हुए
Ghaghra, Gumla | Mar 2, 2025 घागरा प्रखंड के कुगाँव गांव के स्कूल मैदान में सरना प्रार्थना सभा समारोह का समापन किया गया।इस क्रम में कार्यक्रम की शुरुआत पहान पूजार द्वारा प्रार्थना व पूजन पाठ के साथ किया गया। वहीं पारंपारिक वेशभूषा में सुशोभित होकर लोग पूजन पाठ में शामिल हुए। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति सभ्यता और परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है।